झोपड़ी में लगी आग दो मासूम झुलसे

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है।बताते चले कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया बुजुर्ग में आग लगने से झोपड़ी जल गई वही चपेट में आने से दो बच्चे भी जिंदा झुलस गए। बताया जा रहा है कि घरवाले बच्चों को झोपड़ी में छोड़कर खेत में काम करने गए थे।अचानक आग लगने से दोनों बच्चे जिंदा ही झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दमकल विभाग के साथ आग को बुझाने में जुट गई। झोपड़ी में आग कैसे लगी, इसके बारे में जानकारी हासिल करने में पुलिस जुट गई है।

Translate »