प्रयागराज-लवकुश शर्मा
हंडिया- हंडिया बाजार स्थित मानस हाल में नए जिलाध्यक्ष गंगा पार अश्वनी कुमार के हंडिया में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रुप में आए जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार द्विवेदी को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आयोजन हंडिया के पांचों मंडल अध्यक्षों द्वारा मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता धवल त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

धवल त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नए जिला अध्यक्ष भाजपा पार्टी के रीढ़ हैं जिनको कार्यशैली से प्रयागराज गंगापार का जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।पार्टी के लिये दिन रात मेहनत करने वाले जिलाध्यक्ष विकास पर पहल करेंगे।धवल त्रिपाठी ने क्षेत्र में विकास को लेकर जिला अध्यक्ष से अपील की।कार्यक्रम का संचालन बबलू तिवारी ने बखूबी निभाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश मिश्र रहे। उक्त मौके पर डॉ कुंवर वीके सिंह, चेयरमैन हडिया जवाहरलाल जयसवाल,प्रेम कुमार सिंह उर्फ ललित सिंह, विद्या कांत तिवारी उर्फ सांवरे लाल, धवल त्रिपाठी, बटुक नाथ दुबे, दीनानाथ तिवारी, रामफल भारतीय ब्लाक प्रमुख हंडिया,राहुल पांडेय,ब्लॉक प्रमुख प्रमोद त्रिपाठी, शतीस चन्द्र पटेल,धर्मेन्द्र पटेल,राकेश पाल, पिन्टू माली,जज साहब,अविनाश नेता समेत हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal