अजय कुमार वर्मा
अयोध्या 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह तथा राज्यमंत्री जलशक्ति बलदेव सिंह औलख ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की है।
एक बधाई संदेश में दोनों मंत्रियों ने कहा है कि दीपावली का त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति एवं गौरवशाली अतीत का हिस्सा है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। मंत्रियों ने इस पर्व को शान्ति एवं सद्भाव के साथ मनाने की कामना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखे जाने की अपील की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal