मधुपुर-सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की जिला इकाई व सदर तहसील इकाई एवं समीक्षा बैठक मधुपुर डोगिया बांध स्थित डाग बंगले में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने की। बैठक में तहसील इकाई सदर अध्यक्ष जय नाथ मौर्या, घोरावल तहसील इकाई अध्यक्ष रोहित तिवारी, दुद्घी तहसील इकाई अध्यक्ष अमिताभ व ओबरा तहसील


के अलावा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा जिले की तहसील महामंत्री सहित अन्य ग्रापए के कर्मठ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ तहसील स्तर की कार्यकारिणियों के कार्यों की समीक्षा की गई। संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। तथा दिसम्बर में होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियां की चर्चाएं किया गया। इस बैठक में उपस्थित पत्रकार परशुराम ने गीत के माध्यम से पत्रकारों के दुख दर्द को महसूस कराया घोरावल तहसील रोहित तिवारी ने बताया की संगठन के लिए अपने तहसील की मजबूती की बात रखी। सदर तहसील अध्यक्ष जय नाथ मौर्या ने संगठन के सदस्य को आन लाइन सदस्यों को जोड़ने की विधि समझाया। पत्रकार डॉ शिव दास बर्मा ने पत्रकारों की समस्या को दूर करने के लिए बात कही। सेराज अहमद जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि हमारा संगठन सदस्य पत्रकार हित की बात करता है और करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव दास बर्मा ने किया। इस अवसर पर विजय शंकर पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डॉ शिव दास, पवन कुमार,परशु राम, सत्य नारायण मौर्य, मुकेश दूबे , बृजेश कुमार सिंह, सांतेश्वर सिंह, बलिराम, ईरासद अहमद, विनोद मौर्य सहित अन्य जिले व तहसील के पदाधिकारी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal