अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष और प्रदीप जायसवाल संरक्षक बने

मारकुंडी बाजार में दुर्गा पूजा समिति गठित

नवरात्र में पूजा-अर्चना के साथ देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में आगामी नवरात्र को लेकर शुक्रवार को दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रदीप जायसवाल को संरक्षक तथा अशोक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनील कुमार अग्रहरी को उपाध्यक्ष और ज्ञानचंद अग्रहरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा श्रवण कुमार गुप्ता एवं विनय कुमार गुप्ता को महामंत्री, जबकि गौतम शर्मा, अनिल अग्रहरी एवं इंद्रदेव पांडेय को मंत्री बनाया गया।

समिति में जगदंबा जायसवाल, नीरज अग्रहरी, राम जानकी, संदीप अग्रहरी एवं राजू गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं आशीष गुप्ता, मंदीप अग्रहरी, करन अग्रहरी, मोनू यादव, विशाल केशरी एवं संतोष गुप्ता को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्र के सभी धार्मिक आयोजनों को आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद अग्रहरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवी जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति गठन के साथ ही मारकुंडी बाजार में नवरात्र आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

Translate »