धूमधाम से मनाई गई गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती

ज्ञानदास कन्नौजिया

शाहगंज-सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों, सरकारी दफ्तरों और अन्य संगठनों में कार्यक्रम हुए।

इस दौरान प्रभातफेरी निकाली गई, विद्यालयों में झंडा फहराया गया और दोनों महापुरुषों के चित्रों पर मालाएं चढ़ाई गईं। उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी ने सत्य और अहिंसा से देश को आजादी दिलाई।

प्राथमिक विद्यालय ढूटेर में ग्राम प्रधान सुरसती देवी के प्रतिनिधि गुलाब सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि महात्मा गांधी ने भारतीयों को आजादी का एहसास कराया, वहीं लालबहादुर शास्त्री ने उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाया। हमें इन महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद, सहायक अध्यापिका शमा, शिक्षामित्र मनोज कुमार सिंह, अंजु श्रीवास्तव, सफाईकर्मी पंकज और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Translate »