सोनभद्र में शांति और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को अनपरा से ओबरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजेश चौबे को पिपरी से अनपरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जितेंद्र सरोज को रेनुकूट चौकी प्रभारी से म्योरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अजय कुमार श्रीवास्तव बीना चौकी प्रभारी से पिपरी के थानाध्यक्ष बने हैं। संतोष कुमार सिंह म्योरपुर थानाध्यक्ष से डाला चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। महिला उपनिरीक्षक रीता यादव को पिपरी थाने से रॉबर्ट्सगंज महिला थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal