सोनभद्र। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने 2 अक्टूबर 2026 को जयंती समारोह किया। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने दीप जलाकर और माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत की। इसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया।


अजय श्रीवास्तव ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता का निधन डेढ़ साल की उम्र में हो गया था। उनका बचपन वाराणसी के रामनगर स्थित पैतृक घर में बीता, जो अब ‘लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय’ है।
शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से स्नातक किया, जहां उन्हें ‘शास्त्री’ की उपाधि मिली। महात्मा गांधी के आह्वान पर वे स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए। आजादी के बाद उन्होंने रेल और गृह मंत्री जैसे अहम पद संभाले। 9 जून 1964 को वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
उनके कार्यकाल में 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ, जिसमें उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिव नारायण श्रीवास्तव, महामंत्री अजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव समेत कई अन्य सदस्य शामिल हुए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal