डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) ने 31 अगस्त 2026 को सोनभद्र की वरिष्ठ अधिवक्ता बिंदू यादव को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारियों


और महिला अधिवक्ताओं ने सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बिन्दू यादव एडवोकेट को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। डिस्ट्रिक्ट बार भवन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व पूर्व अध्यक्ष डीबीए जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया और बधाई दिया। सोनांचल


संघर्षवाहिनी के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता रोशनलाल यादव ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई दी। एडवोकेट पुष्पा तिग्गा, एडवोकेट सुशीला वर्मा, अधिवक्तागण चन्द्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी, अंजू ने माला पहनाकर स्वागत किया। डीबीए के पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्या, कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, राम जियावन सिंह यादव, चतुर्भुज शर्मा, अनिल यादव, राजदीप सिंह, सिरवंत यादव, धीरेन्द्र,और बबुनंदर सिंह ने पुष्प भेंट कर बिन्दू यादव एडवोकेट को बधाई दिया। बिंदू यादव एडवोकेट ने सभी का आभार जताया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal