मोहन गुप्ता
गुरमा (सोनभद्र)। सदर विकासखंड क्षेत्र की मारकुंडी सहकारी समिति पर गुरुवार को खाद उपलब्ध होने के बाद किसानों को वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद खाद लेने के लिए समिति परिसर में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी और देर शाम तक टोकन बनाने का कार्य चलता रहा। समिति के


सचिव अमर देव ने बताया कि गोदाम में 520 बोरी यूरिया तथा 300 बोरी एनपीएस (NPS) खाद उपलब्ध है। डीएपी उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल एनपीएस खाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराने के लिए टोकन जारी किए जा रहे हैं। गुरुवार शाम तक लगभग 150 किसानों के टोकन बनाए जा चुके थे और प्रक्रिया लगातार जारी थी। खाद उपलब्ध होने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली। मौके पर किसान त्रिपुरारी नाथ, बलेश्वर यादव, कमलेश यादव, दिवेंद्र कुमार पांडेय, सर्वेश कुमार पांडेय, श्यामनारायण, हरिनाथ, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal