मोहन गुप्ता
गुरमा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध ग्राम पंचायत के बस कटवा टोला निवासी करीब 30 वर्षीय धर्मेंद्र तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे धर्मेंद्र तिवारी का शव उनके ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal