दो समितियों ने स्थापित की प्रतिमाएं, आज भंडारा व कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

शाहगंज बाजार में पिछले सालों की तरह इस साल भी राजपुर रोड पर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। श्री मित्र मंडल गणेश पूजनोत्सव समिति और राजा समिति गणेश पूजनोत्सव ने मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ चतुर्दशी तिथि को ‘जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ प्रतिमाएं स्थापित की।

दोनों पूजा पंडालों में रोजाना पुजारी और यजमान पूजा-अर्चना और शाम की आरती कर रहे हैं। समितियां रोजाना दर्शन करने आए भक्तों को प्रसाद भी बांट रही हैं। गुरुवार देर शाम राजा समिति गणेश पूजनोत्सव द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों

किशोरियों ने डांडिया नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। डांडिया नृत्य के बाद समिति ने कलाकारों को इनाम भी दिए। श्री मित्र मंडल गणेश पूजनोत्सव समिति के पदाधिकारी आलोक पटवा ने बताया कि शुक्रवार रात कवि सम्मेलन और शनिवार रात जागरण होगा। वहीं, राजा समिति गणेश पूजनोत्सव समिति के पदाधिकारी कुनाल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर विशाल भंडारा किया जाएगा। इस दौरान समिति के कुनाल गुप्ता, जुगलेश सोनकर, ज्योत प्रकाश पटवा, सुजल, राहुल, शुभम, आदित्य, मंगलम, विजय, बीरू, अंशु, विकास, शीतला प्रसाद सोनी, आलोक पटवा, रिंकू लाल, विमलेश सिंह पटेल, ओम प्रकाश सोनी, धर्मेंद्र सोनी सहित कई भक्तगण मौजूद रहे।

Translate »