मर्सिडीज बेंज ने अत्याधुनिक लग्जरी सर्विस फैसिलिटी किया लॉन्च

रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी वाराणसी।

वाराणसी: भारत की सबसे पसंदीदा लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपनी नई अत्याधुनिक 2एस लग्जरी सर्विस फैसिलिटी का उद्घाटन किया। प्राइम स्टार द्वारा संचालित यह लग्जरी सर्विस सेंटर शहर में मर्सिडीज-बेंज की पहली मौजूदगी है और इसके साथ ही ब्रांड ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। मर्सिडीज-बेंज ने वाराणसी में नई मर्सिडीज़- एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4 मैटिक + भी लॉन्च की, जो ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिफाइड एएमजी ई-क्लास मॉडल है। इसमें 3.0-लीटर इन-लाइन

सिक्स-सिलेंडर इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो मिलकर 430 किलोवॉट (585 हॉर्सपावर) की संयुक्त पावर पैदा करते हैं। यह प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक एएमजी की शानदार ड्राइविंग परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन ईंधन दक्षता भी देती है। यही वजह है कि यह लग्जरी परफॉर्मेंस सेडान रोज़मर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ रेस ट्रैक पर दमदार प्रदर्शन के लिए भी बेहद आकर्षक बन जाती है। नई लग्जरी सर्विस फैसिलिटी में सर्विस और वाहन डिलीवरी दोनों एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे, जिससे ग्राहकों को मर्सिडीज-बेंज का संपूर्ण लग्जरी ओनरशिप अनुभव मिलेगा। करीब छह महीने में तैयार हुई प्राइम स्टार वाराणसी में ग्राहकों को मर्सिडीज-बेंज का शानदार ब्रांड अनुभव मिलेगा। यहां निजी और अर्ध-निजी कंसल्टेशन एरिया, लग्जरी कस्टमर लाउंज, मर्सिडीज-बेंज की आकर्षक एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज उपलब्ध है। एक्सक्लूसिव कस्टमर लाउंज, हॉस्पिटैलिटी काउंटर, बुटीक एलिमेंट्स वाली शॉप वॉल और खास डिलीवरी के लिए इनोवेटिव ‘की प्रेजेंटर’ इसे वाराणसी के महत्वाकांक्षी ग्राहकों के लिए नया लग्जरी ठिकाना बनाते हैं। एनएच -31 पर बेहद रणनीतिक और प्रमुख लोकेशन पर, एयरपोर्ट के नज़दीक स्थित प्राइम स्टार वाराणसी तक शहर के हर हिस्से से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसकी लोकेशन ऐसी है कि यह न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिए सुविधाजनक है। यह सर्विस फैसिलिटी तेज़ी से विकसित हो रहे और बेहतर कनेक्टिविटी वाले ट्रांजिट हब के बीच स्थित है, जहां लगातार नए विकास कार्य हो रहे हैं। ऐसे में यह शहर के लग्जरी कार ग्राहकों के लिए एक अहम केंद्र बनकर उभरेगी।

यह अत्याधुनिक सर्विस फैसिलिटी करीब 25,000 वर्ग फुट में फैली है, जिसमें 10 ऑपरेशनल सर्विस बे और स्पेयर पार्ट्स के लिए अलग समर्पित एरिया मौजूद है। यहां प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, सामान्य मरम्मत और बॉडी एवं पेंट से जुड़े हर तरह के काम के लिए नवीनतम मशीनरी उपलब्ध है। फैसिलिटी में एक 180 किलोवॉट चार्जर और दो चार्जिंग बे भी हैं, जो मर्सिडीज-बेंज के लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को सपोर्ट करेंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां 60 मिनट में प्रीमियर एक्सप्रेस सर्विस, एन+1 दिनों में फास्ट लेन बॉडी और पेंट डिलीवरी तथा ऑनलाइन सर्विस अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यह उद्घाटन मर्सिडीज-बेंज इंडिया की ‘गो टू कस्टमर’ रणनीति का हिस्सा है। कंपनी वर्ष 2026 के दौरान उभरते बाजारों और प्रमुख महानगरों में 20 से अधिक विश्वस्तरीय लग्जरी आउटलेट्स शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए अगले दो वर्षों में उसके फ्रेंचाइजी पार्टनर 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे।

Translate »