शाहगंज-सोनभद्र। घोरावल विधानसभा के रॉबर्ट्सगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचडीह में घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य एवं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी के अध्यक्षता में शासन की अति महत्वपूर्ण योजना अंत्येष्टि

स्थल का शिलान्यास एवं विधि विधान से भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। अंत्येष्टि स्थल पर पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के निवासी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी राधेश्याम यादव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, गौरी शंकर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, सोनभद्र नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, गौरी शंकर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह पटेल, नगर महामंत्री अनुपम तिवारी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, पूर्व प्रधान विजयकांत पांडे, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पांडे, कंसल्टेंट इंजीनियर प्रियंका पटेल, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह, दिनेश पटेल पंचायत सहायक, नीतू सिंह रोजगार सेवक, योगेश पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य , कृष्णावती देवी, रविकांत पांडे, निलेश पांडेय, ग्राम पंचायत के सदस्य गण एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीण महिला, पुरुष उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal