“करें योग, रहें निरोग” जन जागरण यात्रा के साथ मासिक बैठक संपन्न

राजेश पाठक

सोनभद्र। करें योग, रहें निरोग जन जागरण यात्रा के साथ पतंजलि योग परिवार सोनभद्र की मासिक बैठक रविवार को खड़िया हनुमान मंदिर परिसर में महंत गोपाल दास जी की अध्यक्षता व वरिष्ठ योग साधक लल्लन तिवारी के कुशल नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम परम पूज्य स्वामी जी व आचार्य श्री की सूक्ष्म उपस्थिति को नमन करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ किया गया तथा हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल दास जी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया। इसके

अलावा पतंजलि योग परिवार के सभी कर्मठ योग साधकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में जाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया और 6 नए सदस्यों को सदस्यता दी गई नियमित योग कक्षा बढ़ाने पर बल दिया गया।‌इस दौरान योग साधकों को भारत स्वाभिमान एप्स डाउनलोड करने के लिए कहा गया तथा पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा जल्द ही बभनी में 25 दिवसीय योग शिविर लगाने पर विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ, समापन के पश्चात सभी उपस्थित योग साधकों को प्रसाद वितरण किया गया। बैठक में भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, जिला संरक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला योग विस्तारक शिव पूजन झां, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी दिनेश पाठक, युवा भारत जिला महामंत्री /सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव ,रामकुमार तिवारी ,केपी सिंह, प्रमुख शिक्षक नागेंद्र नाथ चौबे, तहसील संगठन मंत्री रूप नारायण सिंह, बृजेश कुमार सिंह, राकेश प्रभारी शक्तिनगर, संकठा पांडेय ,त्रिभुवन सिंह, सुनील पांडेय ,संतोष पांडेय ,व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, महिला पतंजलि योग प्रभारी दक्षिणी बहन ममता, सोशल मीडिया प्रभारी प्रांजल ,गुंजन सिंह समेत काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Translate »