धड़ाम से सड़क पर गिरा रेलवे ब्रिज का हाइट बीम रेलिंग
बाल-बाल बचे राहगीर, कुछ देर थमा यातायात; पुलिस व स्थानीय लोगों ने हटाया मलबा
मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रावर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे मार्ग पर हाइट बीम का लोहे का रेलिंग अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। लोहे की भारी-भरकम रेलिंग सड़क पर गिरते ही आस-पास मौजूद लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि रेलिंग गिरने के समय उसकी चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया,


जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलिंग सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। संयुक्त प्रयास से सड़क पर गिरी लोहे की रेलिंग को हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारु रूप से चालू हो सकी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal