अबैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार

संजय सिंह

चुर्क-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम ने पकरी नहर पुलिया के पास से दो गांजा तस्करों शुभम यादव पुत्र सुनील यादव निवासी लोहतलिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष तथा सनोज यादव पुत्र रामबली निवासी लोहतलिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष को 10 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 573/24 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0  बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 सन्दीप कुमार यादव चौकी हिन्दुआरी थाना रा0गंज, हे0का0 शंकरलाल थाना रा0गंज,का0 कृष्णा यादव थाना रा0गंज, हे0का0 विनोद भारती थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Translate »