नेशनल गेम्स में भाग लेने मध्य प्रदेश वूशु दल के मुख्य प्रशिक्षक विश्वामित्र अवार्डी सरिका गुप्ता के नेतृत्व में गोवा पहुंचा

मध्य प्रदेश वूशु दल।

गणेश सिंह विशाल
सिंगरौली । नेशनल गेम्स गोवा में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की 18 सदस्यीय वुशु दल गोवा पहुंचा। मध्य प्रदेश वूशु दल में 15 खिलाड़ी, 1 प्रशिक्षक,1 फिजियोथैरेपिस्ट एवं 1मैनेजर शामिल है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय खेलों में वूशु खेल की स्पर्धा 1 से 4 नवंबर 2023 तक कंपाल इंडोर स्टेडियम गोवा में आयोजित की जा रही है। 30 अक्टूबर को खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का रजिस्ट्रेशन एवं 31 अक्टूबर को खिलाड़ियों का वजन एवं ड्रॉ आदि किये जाएंगे। विदित हो कि विगत 4 राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश ने वृशु में सर्वाधिक पदक अर्जित किए हैं। मप्र की टीम को राष्ट्रीय खेलों हेतु खिलाड़ियों को किट, ट्रैक सूट आदि वितरित किए गए। टीम में भूरक्षा दुबे, प्रियम जैन, स्पर्श खरे , नम्रता बत्रा, सुभाष तोमर, पूर्वी सोनी, रोहित जाधव, शुभम राज पटेल, गीतांजलि त्रिपाठी, नेहा सरवैया, वंशिका नामदेव, अंशिता पांडे, चेतन चौहान, राहुल यादव, आदित्य बौद्ध को शामिल किया गया है। मुख्य प्रशिक्षक विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता, फिजियोथैरेपिस्ट डा० गौरव मेहरा और मध्य प्रदेश वूशु संघ अध्यक्ष एनके त्रिपाठी मैनेजर हैं। मध्य प्रदेश वूशु दल कुल 36 इवेंट्स में से 15 में भाग लेगा । विदित हो पिछले वर्ष गुजरात में वुशु दाल में कुल 6 पदक अर्जित किया।
सभी खिलाड़ियों को भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान,अध्यक्ष जितेन्द्र बाजवा, सीईओ सुहेल अहमद, मध्य प्रदेश खेल एवम् युवक कल्याण विभाग के द्वारा संचालक रवि गुप्ता,बी एस यादव, पी एस बुंदेला, विकास खराड़कर, नितेश वर्मा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रजनीश सक्सेना,शैलेंद्र शर्मा,माया रजक, विकास चतुर्वेदी सहित सिंगरौली जिला वुशु संघ के द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं।

Translate »