35 वीं एमपी स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 में जिले के खिलाड़ियों का 1 स्वर्ण पदक सहित 5 रजत पदक पर कब्जा।

6 खिलाड़ियों ने सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता अपने नाम की।

सिंगरौली के नन्हे खिलाड़ी द ग्रेट खली से रूबरू हुए।

सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत सफलता अर्जित की है। विदित हो सिंगरौली जिले से 6 खिलाड़ियों ने उपरोक्त प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लिया था। जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमा कर सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया है। उपरोक्त तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि द ग्रेट खली रहे। जिनके कर कमल द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता में आर्य ठाकुर स्वर्ण पदक, इशांत पटेल रजत पदक, अभिमन्यु सेन रजत पदक, रूपा कुमारी रजत पदक, अमन सेन रजत पदक, अर्पिता बिस्वास रजत पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। उपरोक्त प्रतियोगिता की टीम मैनेजर खुशबू साकेत रही। उपरोक्त ऐतिहासिक सफलता पर सभी खिलाड़ियों को सिंगरौली जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त बधाई दिया है।

Translate »