प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष बने आरपी सिंह,महामंत्री गोविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष दरोगा यादव, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव चयनित

अनपरा प्रेस क्लब के निर्वाचित पदाधिकारी…
अनपरा। तीन माह की लंबी कवायद के बाद आखिरकार अनपरा प्रेस क्लब का गठन कर लिया गया। सर्व सम्मति से अध्यक्ष आरपी सिंह चयनित किए गए। महामंत्री पद पर गोविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष दरोगा देव यादव, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव और मंत्री पद पर विक्रम सिंह सोढ़ी सर्वसम्मत से चुने गए।
इससे पूर्व अनपरा तापी परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस के कांफ्रेंस हॉल में 20 से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति में नियमानुसार अनपरा प्रेस क्लब के पदाधिकारियो के चुनाव की

प्रक्रिया बनाई गई। वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में जेपी सिंह और अजय द्विवेदी ने चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए आरपी सिंह के नाम पर सहमति बनी। गोविंद मिश्रा भी निर्विरोध महामंत्री चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष दरोगा देव यादव, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव और मंत्री विक्रम सिंह सोढ़ी सर्व सम्मति से चुने गए। 2 घंटे चले इस कवायत में सभी पत्रकारों ने आपस में मिलजुल कर रहने और क्लब को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जीत के बाद उत्साहित पदाधिकारियो ने अनपरा परिक्षेत्र में पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने की बात दोहराई। बताते चलें कि सोनभद्र जिला मुख्यालय के बाद अनपरा जनपद में पत्रकारों का दूसरा सबसे अधिक समूह वाला स्थल है। जीत के बाद अध्यक्ष आरपी सिंह को क्लब के सदस्यों ने फूल माला से लाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरपी सिंह ने पत्रकारों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए परिक्षेत्र में एक अलग मापदंड स्थापित करने पर जोर दिया, कहा की पत्रकार अपने कार्यों के प्रति जितने समर्पित रहेंगे समाज में उनकी इज्जत उतनी ही अधिक रहेगी। इस मौके पर चंद्रमौलि मिश्रा,नौशाद अंसारी, रोशन शर्मा, संजय सिंह पन्ना, उमेश सिंह, विशाल जायसवाल, सागर शर्मा, शत्रुघ्न वर्मा, विजय विश्वकर्मा, मृत्युंजय ठाकुर, अरमान खान आदि मौजूद रहे।

Translate »