दिव्य ज्योति जागति संस्थान के तत्वाधान में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, तक होगा सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

सुरभी चतुर्वेदी की रिपोर्ट

वाराणसी।दिव्य ज्योति जागति संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, स्थान- रामनाथ चौधरी शोध संस्थान, सुंदरपुर रोड, नरिया वाराणसी में सायं 4:00 बजे से रात्रि • 8:00 बजे तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन सुनिधित किया गया है। श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्या विश्व विख्यात भागवत भास्कर भागवताचार्य साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी व्यास पीठ पर सुशोभित होगी। यह कथा समस्त जन कल्याण हेतु “सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” का भाव लेकर आयोजित की गई है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान केवल आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता आया है। संस्थान स्थापना सर्व श्री आशुतोष महाराज जी ने की है। संस्थान के पूरे देश में 350 से अधिक शाखाएं 10,000 से अधिक सन्यासी गण एवं विश्व के 15 देशों में मुख्य शाखाएं उपलब्ध है। संस्थान के 40 जेलों में कार्यक्रम चल रहे हैं। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी संस्थान द्वारा संचालित है, जैसे अंतरक्रांति, अंतर्दृष्टि, मंथन, संतुलन, आदि। प्रेस वार्ता में पूर्वाचल संयोजक स्वामी श्री अर्जुनानंद जी ने कहा श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्या विदुषी वैष्णवी भारती’ जी भगवत पिपासुओं को धर्म, अध्यात्म, विज्ञान, भक्ति रस, मधुर संगीत में कथामृत का पान करवाएंगी। प्रत्येक दिन कथा व्यास जी विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंग प्रस्तुत करेंगी । इस कार्यक्रम हेतु सुंदर पंडाल का निर्माण करवाया गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों भक्तों की संख्या उपस्थित होगी। दिनांक 4 अक्टूबर को कथा स्थल से प्रातः 10 बजे एक विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसी श्रृंखला में 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे भूमि पूजन समारोह का कार्यक्रम सुनिधित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या श्रीमती मीना अग्रवाल जी ने मीडिया के समक्ष यह जानकारी प्रदान किया। कथा के मुख्य यजमान श्री महेश चौधरी जी, प्रधानमंत्री मारवाड़ी समाज वाराणसी, अरविंद भालोटीया, समाज सेवी वाराणसी ने समस्त काशी के भक्तों को भागवत काथामृत का पान करने हेतु अपील की।

Translate »