मेंहदी पिया के नाम की थीम पर तीज महोत्सव मनाया गया

पूजा सिंह राजपूत ने जीता तीज क्वीन प्रतियोगिता का खिताब

अनपरा (सोनभद्र) दिशिता महिला मण्डल रेणुसागर द्वारा हरियाली तीज का आयोजन रेणुसागर पावर डिवीजन के प्रेक्षागृह में किया गया,जिसमे सुहागिनों द्वारा अपने सुहाग के लंबी उम्र के लिए मनाये जाने वाले इस त्योहार को बहुत ही हर्षोंलास के साथ मनाया। प्रत्येक वर्ष विभिन्न थीम पर तीज महोत्सव का आयोजन होता रहा है, इसी कड़ी में इस वर्ष की तीज थीम मेंहदी पिया के नाम की थी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीमा जसबीर सिंह, प्रिया सैंथिल नाथ, पूनम राय व दिशिता महिला मण्डल रेणुसागर की अध्यक्षा इन्दू सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इंदू सिंह ने उपस्थित अतिथियों व अन्य आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कहा कि यह कार्यक्रम महिला मंडल की सदस्याओं की लगन एवं मेहनत की एक झलक है। आज के दिन सभी सुहागन अपने पतियों के कुशल मंगल व सुखमय जीवन हेतु भगवान शिव व माता पार्वती का ब्रत रखकर विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से पूजा पाठ करती हैं। अध्यक्षा ने सभी को तीज महोत्सव की बधाई दी, तथा कहा कि सावन माह में वर्षा ऋतु की फुआर, मेंहदी से सजे हाथ, अनुपम छवि,कजरी गाती, झुला झुलती महिलाऐं इस कार्यक्रम को और भी लुभावना बना देती है। इस वर्ष के हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता के दूसरे स्थान का खिताब स्मृतिलेखा पटनायक, प्रथम स्थान का खिताब स्वाती वत्स को मिला और वर्ष 2023 की तीज क्वीन प्रतियोगिता का खिताब पूजा सिंह राजपूत ने अपने नाम किया ,साथ ही साथ बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में खुसबू सरावगी व बेस्ट हेयर स्टाइल में वंदना सिंह ने

बाजी मारी । दिशिता महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत अन्य सांस्कृतिक रंगारग क्रार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम की भव्यता को और भी बढ़ा दिया साथ ही स्वादिष्ट मिठान व पकवान भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम समापन के पूर्व दिशिता महिला मण्डल की सभी सदस्याओं को प्रोत्साहन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम का संचालन मेनका अरोड़ा, सचिव कविता श्रीमाली व बबिता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अन्त में सह सचिव तुलिका श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्याओं को सहर्ष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिशिता महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्यए विभा शैलेश सिंह , बबिता सिंह ,सपना तिवारी,आशा सैनी, विभा सिंह ,सविता चौबे , सीमा वियाला सहित आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

Translate »