प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार हुआ स्वागत जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने अनपरा के विकास जायसवाल

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते ऊर्जांचल वासी l


अनपरा।जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अमित विकास जायसवाल के प्रथम ऊर्जांचल आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष सरयू बसवार के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। लोगो ने कहा कि ये अपने समाज सहित ऊर्जा नगरी के लोगों की समस्या प्रदेश स्तर पर उठा सकेंगे।
अनपरा प्रथम आगमन पर युवा मंच के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकाश जायसवाल अमित का अनपरावासियों द्वारा भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। मुख्य आयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार के आवास पर किया गया। इस दौरान जयसवाल समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काशी मोड़ पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। कई लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभाशंकर मिश्रा,वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल, सुदामा जायसवाल,मंडल महामंत्री प्रमोद शुक्ला,कुंदन सिंह दिलीप गुप्ता,कुंदन सिंह,अशोक गुप्ता,रूबी जायसवाल, मुन्ना केशरी,अशोक केशरी,विकाश मिश्रा,देवा गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, जुल्फिकार अली सहित कई लोग मौजूद रहे संचालन युवा भाजपा नेता आकाश पांडे ने किया।

Translate »