
दिशिता महिला मंडल द्वारा बच्चे पोशाक पाकर हुए अत्यन्त आह्लादित
अनपरा ( सोनभद्र) दिशिता महिला मंडल रेणुसागर अपने उद्देश्य सेवा, शिक्षा, विकास को क्रियान्वित करने में सदैव प्रयासरत रहता है। इसी क्रम में आज दिशिता महिला मण्डल द्वारा प्राइमरी प्राथमिक पाठशाला स्कूल, रेनूसागर में कक्षा-2 के कुल 112 बच्चों को सदनानुसार गणवेश क्रमश लड़को के लिए टी शर्ट, पैंट व मोजे व लड़कियों के लिए टी शर्ट, स्कर्ट व मोजे का वितरण किया गया। बच्चे पोशाक पाकर अत्यन्त आह्लादित होते हुए फूले नही समा रहे थे।
दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदू सिंह व अन्य सदस्यों ने प्राइमरी स्कूल रेनूसागर पहुॅच कर यूनीर्फाम वितरित किये तथा अपने उद्बोधन में दिशिता प्रमुख इंदू सिंह ने समाज के हर बच्चे को शिक्षित करने की जरूरत पर बल दिया तथा शिक्षा को न सिर्फ देश के विकास, बल्कि लोगो के आर्थिक विकास हेतु भी जरूरी बताया शिक्षा से लोगों का सर्वांगीण विकास होगा और समाज में ब्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में मदद भी मिलेगी। बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि दिशिता महिला मण्डल का यह प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक जरुरत मंद तक मदद पहुंचे और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं आयोजित होती रहेगी ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डा0 पूनम वार्ष्णेय द्वारा दिशिता महिला की अध्यक्षा एवं उनकी टीम का स्वागत कर उनके इस सहृदयता पूर्ण कार्य हेतु उनका आभार व्यक्त किया । तथा कहा कि दिशिता महिला मंडल हमेशा सामाजिक कार्यो में सदैव अग्रणी रहा है समय समय पर जरुरत मन्दो कि मदद करता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिशिता महिला मंडल कि बरिष्ठ सदस्याएं व विद्यालय की अध्यापिका सीमा श्रीवास्तव , अनुपम पाण्डेय , संगीता जोशी एवं सुरूचि सिंह आदि उपस्थित रही , कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका गायत्री भारद्वाज ने किया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal