श्रीमती द्रौपदी मूर्मू को महामहिम राष्ट्रपति निवार्चित होने पर मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता की व्यक्त

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। भारत कि वनवासी समाज के प्रथम जनजाति महिला श्रीमती द्रौपदी मूर्मू को महामहिम राष्ट्रपति निवार्चित होने पर सोनभद्र के वनवासी समाज सहित डाला, बभनी, म्योरपुर, विण्ढमगंज, दुद्धी, घोरावल, चोपन सहित पूरे जनपद ने प्रसन्नता व्यक्त किया तथा मानर कि थाप व मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे राबर्ट्सगंज के बसौली गांव के वनवासी समाज मे पहुंचकर ग्रामीणों के साथ श्रीमती द्रौपदी मूर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया व सभा के माध्यम

से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि यह संपूर्ण देश के लिए गौरव का विषय है, कि देश के राष्ट्रपति के रुप में प्रथम वनवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मूर्मू जी निर्वाचित हुयी जनजाति परिवार में जन्म लेने वाली द्रौपदी मूर्मू ओडीशा के मयूरभंज जिले के बैदापोशी गांव की रहने वाली है, द्रौपदी मूर्मू ने एक अध्यापिका के रुप में अपना सामाजिक जीवन आरंभ किया उसके बाद धिरे धिरे राजनीति मे आ गयी। द्रौपदी मूर्मू भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओडिशा सरकार में मंत्री तथा 2015 में झारखण्ड कि राज्यपाल बनाई गईं। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का मंत्र लेकर चलने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी व शीर्ष नेतृत्व ने श्रीमती मूर्मू को एनडीए उम्मीदवार घोषित किया और श्रीमती मूर्मू आज देश के पहली वनवासी समाज के बेटी भारत के राष्ट्रपति के रुप में निर्वाचित हुई है जिसके लिए हम सभी सोनभद्र कि ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते है तथा द्रौपदी मूर्मू जी को बधाई ज्ञापित करते है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अजीत रावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, सुरेश शुक्ला, अनूप तिवारी, अनुपम त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, ग्राम प्रधान बसौली अवधेश गुप्ता, शक्ति केन्द्र संयोजक कृष्ण मोहन, आशुतोष शुक्ला, बृजभान गोंड, सरजू बैगा, रामबली खरवार, शोभनाथ वनवासी, सहित दर्जनों आदिवासी मौजूद रहे।

Translate »