यूपी चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ सम्पन्न,ईवीएम में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत

लखनऊ: यूपी चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को हुआ। दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर जिले में 14 फरवरी को मतदान हुआ।छुटपुट घटनाओं को छोड़कर दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लगभग शांतिपूर्ण रहा। हालांकि इस चरण के चुनाव के संपन्न होने के साथ ही कई बड़े चेहरों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। ईवीएम में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत आजम खां: अखिलेश सरकार में मंत्री रहे और रामपुर से सांसद आजम खां इस समय जेल में हैं। हालांकि वह यूपी चुनाव 2022 में रामपुर से प्रत्याशी भी हैं। इस चुनाव में यदि आजम खां को जीत हासिल हुई तो वह 10वीं बार विधायक बनेंगे। फिलहाल जनता का फैसला क्या होगा यह तो 10 मार्च को ही पता लगेगा। आजम के जेल में होने के चलते उनकी पत्नी और बेटा प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। सुरेश खन्ना: योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर से 1989 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वह 1991, 1993, 1996, 2002, 2007,2012 और 2017 में चुनाव जीत चुके हैं। 8 बार से विधायक सुरेश खन्ना की लोकप्रियता काफी अधिक है। वह एक बार फिर प्रत्याशी हैं। उनकी किस्मत का फैसला अब 10 मार्च को होगा। अब्दुल्ला आजम : आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम खां स्वार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनकी किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो चुका है। डॉ धर्म सिंह सैनी: नकुड़ से दो बार के विधायक रहे डा. धर्म सिंह सैनी भाजपा सरकार में आयुष मंत्री थे। वह 2012 में बसपा के टिकट पर नकुड़ से जीते, जबकि 2017 में वह भाजपा से विधायक बने। सैनी ने हाल ही में चुनाव से पहले भाजपा को छोड़कर सपा से सदस्यता ली। जिसके बाद सपा ने उन्हें नकुड़ से प्रत्याशी घोषित किया। दूसरे चरण में ही डॉ धर्म सिंह सैनी भी प्रत्याशी थे। गुलाब देवी: राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (माध्यमिक शिक्षा विभाग) सुरक्षित सीट चंदौसी से चुनावी मैदान में हैं। यह एक वीआईपी सीट मानी जाती है। उनके सामने यूपी चुनाव 2022 में विपक्ष के साथ ही भीतरघात की भी चुनौती है। अब जनता का फैसला क्या है यह तो 10 मार्च को परिणाम सामने आने के बाद ही पता लगेगा। इन जनपदों में हुआ दूसरे चरण का चुनाव दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर में चुनाव हुआ। दूसरे चरण में इन सीटों पर हुआ चुनाव बेहट, नकुड, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारन, गंगोहा, नजीबाबाद, , नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नेहटौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, , कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुदरकी, बिलारी, चंदौसी, असमौली, संभल, स्वार, चमरउवा, बिलासपुर, रामपुर, मिलक, धनौरा, नौगावां सादाता, अमरोहा,हसनपूर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर, दातागंज, बहेडी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरीचैन, बरेली, बरेली कैट, आंवला, कटरा, शाहजहांपुर, जलालाबाद, तिलहर, पवायां, ददरौली। UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

5 बजे तक यूपी के 9 जिलों की 55 सीटों पर 60.31 प्रतिशत मतदान

बदायूं : 5 बजे तक 55.91 % मतदान

अमरोहा : 5 बजे तक 65.51 % मतदान

रामपुर : 5 बजे तक 60.10 % मतदान

शाहजहांपुर : 5 बजे तक 57 % मतदान

मुरादाबाद : 5 बजे तक 64.70 % मतदान

Translate »