प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,98,608 सैम्पल की जांच की गयी कोरोना संक्रमण के 2,127 नये मामले आये हैं

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,98,608 सैम्पल की जांच की गयी कोरोना संक्रमण के 2,127 नये मामले आये हैं

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,98,608 सैम्पल की जांच की गयी

प्रदेश में अब तक कुल 10,11,51,697 सैम्पल की जांच की गयी हैं

विगत 24 घण्टों में 5,155 लोग तथा अब तक कुल

20,07,473 लोग कोविड-19 से ठीक हुए

प्रदेश में कोरोना के कुल 20,065 एक्टिव मामले है

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

प्रदेश में कल 08 फरवरी, 2022 को एक दिन में

12,65,967 वैक्सीन की डोज दी गयी

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज

15,00,05,667 तथा दूसरी डोज 10,82,75,567 दी गयी

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज

1,11,73,167 तथा दूसरी डोज 8,24,899 दी गयी

कल तक 18,04,776 प्रीकॉशन डोज दी गयी है

कल तक कुल मिलाकर 27,20,84,076 वैक्सीन की डोज दी गयी है

सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये

जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले

कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है इसलिए

सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन

18001805145 पर सम्पर्क करे

-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: 09 फरवरी 2022

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,98,608 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 2,127 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,11,51,697 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 5,155 लोग तथा अब तक कुल 20,07,473 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 20,065 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 08 फरवरी, 2022 को एक दिन में 12,65,967 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,00,05,667 तथा दूसरी डोज 10,82,75,567 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,11,73,167 तथा दूसरी डोज 8,24,899 दी गयी है। कल तक 18,04,776 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,20,84,076 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Translate »