बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ रूबी राज सिन्हा के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की पहचान, साड़ी ही है मेरा अभिमान” कार्यक्रमका भव्य आयोजन

लखनऊ।बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ रूबी राज सिन्हा के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की पहचान, साड़ी ही है मेरा अभिमान” कार्यक्रम
का भव्य आयोजन

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ रूबी राज सिन्हा व महासचिव ई प्रशांत प्रवीण सिन्हा द्वारा “भारतीय संस्कृति की पहचान, साड़ी ही है मेरा अभिमान” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने दिनांक 16 नवंबर 2021 को उत्तराखंड मोहत्सव में महिलाओं का एक ऐसा अद्भुत फैशन वॉक आयोजित किया जिसमें 25 से ज्यादा महिलाओं (रेनू,वीना, शशि, नीरू,कल्पना, पूनम, मनोरमा, नीति,चंदा,मीना,आरती,नमिता,सीमा आदि) ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए साड़ी का महत्व बताया और समाज को यह संदेश दिया की साड़ी ही उनका अभिमान है। इस फैशन वॉक की कोरियोग्राफी रिची सिन्हा ने की।

कार्यक्रम का मंच संचालन यूपी की यंगेस्ट एंकर एंजेल प्रवीण ने किया।
हाल ही में दिल्ली शहर के होटल में साड़ी पहनी हुई महिला को अंदर जाने से रोक लगाने वाली घटना को देखते हुए “बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन” की महिलाओं ने मंच पे यह दर्शाया की साड़ी पहनी हुई महिला भी मॉडर्न और आज के ज़माने के ख्यालों को समझने का जज्बा रखती है।

साथ ही बैदेही घुंघरू ग्रुप ने नारी सशक्तिकरण के अतिरिक्त दो ग्रुप (मोहिनी ग्रुप व प्रियंका ग्रुप) नृत्य प्रस्तुति भी प्रस्तुत की।

Translate »