
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से पत्रकार ✍️गिरिराज बंजारिया की रिपोर्ट
मो.9617717441
हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील की जंहा पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा शुक्रवार को आगर रोड स्थित खजानजी फार्म हाउस पर मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कावल के द्वारा पुर्व सैनिकों एवं किसानों का सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिन मनाया गया।
आपको बता दे कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिह कावल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा किसान हितैषी योजनाएं लाई है। आज हम ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मना रहे जिन्होंने हमेशा किसानों के हित में सोचा। भाजपा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सहित अन्य योजनाओं को लागू कर किसानों की आय दुगनी की है।
कार्यक्रम में अतिथि द्वारा पुर्व सैनिकों एंव उन्नत कृषि करने वाले किसानों को श्रीफल देकर एंव माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal