विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 57वॉ स्थापना दिवस

समर जायसवाल-


दुद्धी/ सोनभद्र|स्थानीय कस्बे के डीआर पैलेस में विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड दुद्धी ने 57वॉ स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश प्रान्त संयोजक व स्वामी ध्यानन्द महाराज ने प्रभु श्री राम जी के चित्र पर दिप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सत्य प्रताप ने स्थापना दिवस पर कहा कि स्वयं सेवकों ने लोगों को टुकड़े टुकड़े हो रहे वर्ग के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया। सन्त समाज ने एक मंच पर आकर रामजन्म भूमि को बनाने के लिए संकल्प लिया।

कारसेवकों का बहा हुआ रक्त बेकार नही गई। अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर का नारा अब पूर्ण रूप से सफल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर है।स्वामी ध्यानंद महाराज ने कहा कि अपने देश के संस्कृति को एक करने के लिए महापुरुषों के मार्ग दर्शकों पर चलने की आवश्यकता है। संदीप गुप्ता जिला संयोजक, विनय सिंह जिला धर्म प्रसार प्रमुख, राकेश श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष विहिप, सन्दीप गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष, मदन मोहन तिवारी, विकास जौहरी, आलोक जायसवाल, अनुरोध गुप्ता, सुजीत अग्रहरि, ऋषभ मिश्रा, आमेश अग्रहरि रहे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष अग्रहरि ने किया|

Translate »