इंसान की असफलता ही उसके लिए सफलता का द्वार खोलती है- रवि कुमार शर्मा

(रामजियावन गुप्ता)

—- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के रिहंद इकाई के यूनिट हेड उप समादेष्टा रवि कुमार शर्मा का समादेष्टा(कमांडेंट) के पद पर पदोन्नति के साथ उड़ीसा में स्थानांतरण होने पर बल के जवानों ने दी उन्हें भावभीनी विदाई)।
बीजपुर(सोनभद्र) एन टी पी सी रिहंद स्टेशन की सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इकाई प्रमुख उप समादेष्टा रवि कुमार शर्मा का समादेष्टा(कमांडेंट) के पद पर पदोन्नति के साथ उड़ीसा प्रान्त में स्थानांतरण होने पर शुक्रवार की सायं उप समादेष्टा कार्यालय परिसर में बल के अधिकारियों व जवानों द्वारा उन्हें कोविड -19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उप समादेष्टा व कमांडेंट के पद पर पदोन्नति पाने वाले श्री शर्मा ने अपने संबोधन में बल के जवानों को सीख देते हुए कहा कि उन्हें कभी भी विषम से विषम परिस्थितियों में हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता का द्वार खोलती है।उन्होंने रिहंद इकाई में बिताए हुए अपने तीन साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि रिहंद स्टेशन के समीपवर्ती ग्रामों के ग्रामीण निश्चित तौर पर बड़े ही भोले- भाले हैं उन्हें हम और आप जैसे जवानों की मदद अति आवश्यक है।

उन्होंने जवानों व अधिकारियों से आग्रह किया कि वे समय -समय पर ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार मदद अवश्य करते रहें। आगे उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से किए गए कार्य से काफी पुण्य व सुख की अनुभूति होती है। श्री शर्मा ने जवानों को जीवन पथ पर आगे बढ़ने के संदर्भ अन्य कई विशेष ट्रिप्स भी दिए।
इसके पूर्व कार्यक्रम के शुरूआती दौर में बल के सहायक समादेष्टा(अग्निशमन) देवचंद ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत के अगली कड़ी में बल के अधिकारियों, जवानों व मीडिया कर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण करके उसका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक समादेष्टा देवचंद ने अपने संबोधन के दौरान श्री शर्मा के द्वारा रिहंद इकाई में बिताए गए कार्यो की भूरि-भूरि प्रशसा की।उन्होंने लोगों के समक्ष श्री शर्मा द्वारा प्राप्त अनेक उपलब्धियों का भी बखान किया। इस दौरान बल के अधिकारियों, जवानों व पत्रकार डी एस त्रिपाठी आदि ने अपने-अपने वक्तव्य के जरिए कमांडेंट के पद पर पदोन्नति पाने वाले श्री शर्मा के ईमानदारी, कार्यनिष्ठा, लगन,अनुशासन प्रियता एवं जवानों के प्रति अगाध प्रेम आदि का बखान किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से निरीक्षक अवधेश कुमार,सी एस सिंह,एस के सिंह आदि के साथ-साथ बल के अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक डूमडूम द्वारा किया गया।

Translate »