गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दुद्धी विधायक मिट्टी में विलीन

घर के बाहर निजी भूमि में आदिवासी रीति-रिवाज से दफनाया गया शव

रवि सिंह

दुद्धी-सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के अंतिम विधान सभा-403 के 8 बार रह चुके विधायक व पूर्व राज्यमंत्री विजय सिंह गोंड का पार्थिव शरीर शुक्रवार की दोपहर तकरीबन दो बजे राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ माटी में विलीन हुआ| इस मौके पर जिले प्रशासनिक अमले के

साथ तमाम पार्टियों के नेतागण मौजूद रहे| इससे पूर्व तड़के सुबह आदिवासियों के कदावर नेता व माटी के लाल विजय सिंह गोंड का पार्थिव शरीर तड़के सुबह सोनभद्र जिले दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित इनके पैतृक आवास पहुँचा जहां सुबह से ही इनके शुभचिंतकों ,ईष्ट मित्रों हित नात रिश्तेदारों ने वहां पहुँचकर बारी बारी से

उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और शोक संतप्त परिवार के दुख में शामिल होकर ढाढ़स बंधाया| समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड, छत्तीगढ़ के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम समेत जिले के डीएम बद्रीनाथ सिंह ,एसपी अभिषेक वर्मा ,उपजिलाधिकारी निखिल यादव समेत सीओ राजेश कुमार राय समेत समाजवादी

पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ,अविनाश कुशवाहा , रमेश दुबे ,अनिल यादव ,चेखुर पांडेय सहित सपा जिले के तमाम पदाधिकारी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , भाजपा नेता नरेंद्र कुशवाहा , श्रवण गोंड , मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,प्रेमनारायण सिंह म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ,बसपा नेता संजय धुर्वे, रामविचार गौतम ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रदा सुमन अर्पित किया | सुबह से शुरू हुई अंतिम दर्शन दोपहर चलता रहा इसके बाद जननायक आदिवासियों के कदावर नेता को अंतिम विदाई दी ,इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति की आंखे नम थी| लोगों ने कहा कि ऐसा नेता बार बार जन्म नही लेते जिन्होंने आदिवासियों की हितों की लड़ाई सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी| बता दे कि पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी से दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन गुरुवार को लखनऊ के एसजी पीजीआई अस्पताल में हो गया था वे लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे| उनके निधन की खबर पाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुँच कर उनके अंतिम दर्शन किये और शोक संवेदना व्यक्त किया था|

Translate »