सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र से प्रधान पद से जीते उम्मीदवारों का फूल मालाओं से स्वागत

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत अब तक प्रधान पद से जीते उम्मीदवारों को ग्रामीण महिला पुरुष ने अपने-अपने ग्राम सभाओं में जमकर फुल मालाओं से स्वागत करने के साथ ग्राम सभाओं की चहुंमुखी विकास की भी प्रधानों से कामना की। इसी क्रम में सलखन ग्राम सभा से प्रतीमा देवी पत्नी अरविंद सिंह गौड़ 1640 मत पाकर विजय हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर समदेईया को 600 मत पार संतोष करना पड़ा। इसी तरह मारकुंडी ग्राम सभा में उधम सिंह यादव 2388 मत पाकर विजय हासिल किया वहीं गौतम यादव 943 मत पाकर सन्तोष करना पड़ा। इसी क्रम में केवटा ग्राम सभा से शीला देवी पाण्डेय पत्नी विरेन्द्र देव पाण्डेय 285 मत पाकर विजय हासिल किया वहीं प्रभावती को 117 वोट पाकर सन्तोष करना पड़ा। बेलछ ग्राम सभा से श्यामनारायन 251 मत पाकर विजय प्राप्त किया वहीं कौशल्या 155 मत पाकर दूसरे पर ही सन्तोष करना पड़ा। रुदौली ग्राम सभा में शिवशंकर पाल 110 वोट पाकर विजय प्राप्त किया वहीं जवाहर यादव को 95 मत पाकर सन्तोष करना पड़ा। महुआव कला में रामआसरे भारती 842 मत पाकर विजय हासिल किया वही संजय कोल को 136 मत पाकर सन्तोष करना पड़ा। बेलकप ग्राम सभा में प्रधान पद के उम्मीदवार संजय सिंह 435 मत पाकर विजय हासिल किया वहीं कृष्ण मुरारी मौर्य 388 मत पाकर सन्तोष करना पड़ा। ग्राम पंचायत रजधन से आजाद कुशवाहा 221 मत हासिल कर विजय हासिल किया वही सुरेश केशरी को मात्र 96 मत पा कर सन्तोष करना पड़ा।
ग्राम सभा पईका से विजय शंकर मौर्या ने अनिल शर्मा को 24 मतो से हराया। ग्राम सभा चिरूहुली से अनिल कनौजिया ने भोला कोल को पराजित किया।
ग्राम सभा भभाइच से भाई राम धोबी ने रजिंदर भारती को पराजित किया सभी विजेताओं प्रधानों को ग्रामीणों ने जमकर फुल मालाओं से स्वागत किया।

Translate »