रामजियावन गुप्ता/बीजपुर (सोनभद्र)थाना क्षेत्र के अलग अलग ग्राम पंचायतों में शुक्रवार की शाम कीट नाशक का सेवन कर दो महिलाएं अचेत हो गयी। जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल एनटीपीसी के धन्वन्तरि अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दोनो का इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक एक की हालत स्थिर तो दूसरे की गम्भीर बनी हुई है। पहला मामला बीजपुर पुनर्वास स्थित कमलावती पत्नी मिठाई लाल पाल उम्र लगभग 48 ने किसी बात से नाराज हो कर घर मे रखे कीट नाशक का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलॉज जारी है। वहीं दूसरा मामला डोडहर गाँव के धरीकार बस्ती का बताया जाता है यहाँ पूनम देवी पुत्री रामसुदीश उम्र लगभग 28 ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर मे रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी होने पर परिजन धन्वन्तरि अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसका भी इलाज जारी है। बताया जाता है कि पूनम की शादी कहीं हुई थी उसका पति पूनम को छोड़ दिया है। उसके साथ दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार की शाम किसी बात से तंग आकर उसने कीटनाशक का सेवन किया था। खबर लिखे जाने तक पूनम की हालत स्थिर बनी हुई है इलॉज जारी है वहीं कमलावती को बेहतर इलॉज हेतु डॉक्टरों ने एमपी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है जहां अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। इसबाबत उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय से जब जानकारी ली गयी तो उन्हों ने कहा कि मामला पुलिस स्टेशन में अभी नही आया है। अगर कोई सूचना आएगी तो जाँच और करवाई की जाएगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal