विंढमगंज बकरी बाजार की नीलामी तिथि तय

ओमप्रकाश रावत (विंढमगंज सोनभद्र)

बकरी बाजार स्थित मौजा बुटबेढ़वा (विण्ढ़मगंज) परगना व तहसील-दुद्धी,
जनपद-सोनभद्र की नीलामी दिनांक 23.03.2021 दिन मंगलवार को समय 12 बजे दिन में
पंचायत भवन बुटबेढ़वा पर सम्पन्न होगी। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को निम्नांकित
शर्तों के अनुसार भाग लेना होगा।
शर्ते निम्नवत् है।

1. बकरी बाजार की नीलामी दिनांक 01.04.2021 से 31.03.2022 तक के लिए होगा।
2 जो व्यक्ति सरकारी बकायेदार होगा या ग्रामसमाज की भूमि पर अवैध कब्जा किया होगा
निलामी में भाग नहीं ले सकता।
3. निलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को बतौर जमानत रु0 25,000.00 (पच्चीस हजार
रूपये मात्र) जमा करना होगा।
4. बोली बोलने वाले को कम से कम रु0 5.00,000.00 (पाँच लाख रूपये मात्र) का आर्थिक
सम्पत्ति (हैसियत) का प्रमाण पत्र दाखिल करना होगा।
5. नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को प्रथम बोली के पश्चात कम से कम 05 हजार
रुपये बढाकर बोली बोलना होगा।
6. नीलामी की धनराशि तीन किश्तों में जमा करनी होगी। आधा राशि तुरन्त शेष आधा राशि
तीन-तीन माह में जमा करना होगा।
7. अधिकतम बोली दाता द्वारा यदि नीलामी की राशि जमा नहीं की जाती है तो जमानत की
राशि जब्त कर ली जायेगी। यही नियम अन्य बोली दाता पर भी लागू होगा।
8. बोली बोलने वाले को सरकारी बकायें के सम्बन्ध में अदेय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
9. नीलामी की कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी।
10. नीलामी उप जिलाधिकारी दुद्धी के स्वीकृति के पश्चात ही अन्तिम मानी जायेगी।
आज पूरे क्षेत्र में वाहन द्वारा सभी को सूचित किया गया!

Translate »