नारी के बिना समाज की कल्पना व्यर्थ है-एसएचओ

शक्तिनगर/सोनभद्र ।नारी के बिना समाज की कल्पना व्यर्थ है। उक्त बाते आज शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा ने कहा।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्तिनगर थाना मे मिशन शक्ति के तहत महिलाओ के सशक्तिकरण के लिये भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पे शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओ की भूमिका अहम है। यही कारण है कि वर्तमान मे महिलाओ की स्थिति एवं उनके अधिकारो मे वृद्धि स्पष्ट देखी जा सकती है। आज समाज में लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से भी लोगों की सोच में बहुत भारी बदलाव आया है। अधिकारिक तौर पर भी अब नारी को पुरुष से कमतर नही आका जाता। यही कारण है कि महिलाये पहले से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर हुई है। जीवन के हर क्षेत्र में वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़ी हैं और आत्मबल, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन से अपनी सभी जिम्मेदारी निभाती है।मिथिलेश मिश्रा ने कहा वर्तमान मे महिला को अबला नारी मानना गलत है। आज की नारी पढ लिखकर स्वतंत्र है अपने अधिकारों के प्रति सजग भी है। आज की नारी स्वयं अपना निर्णय लेती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं और अपने आस पास के लोगों के जीवन मे सफलता ला रही है। मन मे कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो ना संसाधनों की कमी खलती है और ना ही रुकावटें आड़े आती हैं। जरूरत सिर्फ अपने आत्मबल को पहचानने की है, अपने आसमान की ओर कदम बढ़ाने की है, जिससे हिम्मत के पंख फैलाकर उड़ान भरी जा सके।कोटा ग्राम प्रधान शांति देवी ने कहा हमे यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनो समान रूप से योगदान करते हैं। नव जीवन को धरती पर लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या आफिस मे। वह अपने आस पास की दुनिया में बदलाव ला रही है, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चो की परवरिश और घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है।एसएचओ मिथिलेश मिश्रा सहित कोटा ग्राम प्रधान शांति देवी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पे महिला कांस्टेबल सुमन सरोज,महिला कांस्टेबल उमा सिंह,महिला कांस्टेबल कंचन भारती को उनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल अक्षय यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Translate »