एनसीजेडसीसी में आयोजित कार्यक्रम में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

प्रयागराज-लवकुश शर्मा

प्रयागराज-महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन एवं बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र(एनसीजेडसीसी) में किया गया।

एनसीजेडसीसी में आयोजित कार्यक्रम में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि 11वीं शताब्दी के प्रतापी राजा महाराजा सुहेलदेव की आज हम जयंती मना रहे है। उन्होंने कहा कि साथ ही आज बसंत पंच्चमी का पावन दिन भी है। उन्होंने वसंत पंच्चमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की वीरता एवं पराक्रम को याद किया और कहा कि उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने महमूद गजनवी के भांजे सालार मसूद गाजी से संघर्ष किया और उसे पराजित किया था।

महाराज सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महमूद गजनवी एक लुटेरा था, जिसनें हमारे देश को 17 बार लुटा था। उस समय विदेशी आक्रांता हमारे देश की सभ्यता एवं संस्कृति को नष्ट कर देना चाहते थे। तब महाराजा सुहेलदेव जैसे योद्धाओं ने उनके विरूद्ध संघर्ष करके हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को बचाने का कार्य किया था। इस अवसर पर विधायक शहरी उत्तरी हर्षवर्धन वाजेपयी, आर0 रमेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सीपू गिरि, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Translate »