
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा सुसनेर से गिरिराज बंजारिया ✍️ पत्रकार की रिपोर्ट
मो.9617717441
जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले के सुसनेर निवासी वरिष्ठ पत्रकार अभय जैन सिंघई की बेटी परिधि जैन सिंघई की जिन्हें 200 से भी अधिक सम्मान पत्रों एंव अवार्ड से किया जा चुका है सम्मानित।परिधि ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी है और अभी वो एक कोरियोग्राफर के पद पर पदस्थ है तथा इनकी रुचि पेंटिंग,स्केचिंग,कुकिंग,डांस,आर्ट एन्ड क्राफ्ट,सिंगिंग और लिखने में है। इनको भजन लिखना एवम् गाना बहुत पसंद है। इन्होंने 15-20 काव्य संग्रह में को-ऑथर के रूप में भूमिका निभाई है। परिधि 2014 से लिख रही है वह समाज आज के लोग,आज कल के माहौल, कर्म, प्यार, दिल टूटना,सच, वर्तमान की घटना इत्यादि पर कविताए लिखना पसंद करती है। परिधि ने अपनी शिक्षा के कारण लेखन को कुछ वर्ष तक विराम दिया।
हम आपको बता दे कि परिधि ने वर्ष 2020 लोकडाउन के दौरान फिर से लिखना चालू किया। पहली कविता मदर्स डे पर लिखी। परिधि का कहना है मेहनत करते रहिए सफलता अपने आप मिल जाएगी। अपने परिवार के सपोर्ट से परिधि यूपी में आज रेडियो परफॉर्मर है। कई बार अपनी कविताओं को रेडियो पर साझा किया है, परिधि ऑथर के पद पर सज है। उनकी पहली किताब अर्धसत्य है परिधि कंपाइलर भी है। हाल ही में उनकी तीन किताबें लॉन्च हुई है। कुछ तो बाकी है,प्यार का नगमा,जज्बातों से अनजान, परिधि इन तीनों किताबों की कंपाइलर है। परिधि को अब तक कई अवार्ड,मेडल, ट्रॉफी मिल चुके हैं। उनको अब तक 200 से भी ज्यादा सम्मान पत्रों से सम्मानित भी किया जा चुका है। परिधि की तीन कविता मैगज़ीन में आ चुकी है। एक कविता दिल्ली की नेशनल मैगजीन में आई है। परिधि की कविता देख नेशनल मैगज़ीन ने मॉड्यूल,मेडल,और सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया। परिधि को प्रेस्टीजियस ऑथर – ऑफ- द -मंथ अवार्ड भी मिल चुका है। परिधि वर्तमान में कॉस्मेटोलॉजिस्ट की पढ़ाई कर रही है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal