गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य राज मार्ग स्थित सलखन खादी ग्रामोद्योग उद्यान के अरहर के खेत में आम के पेड़ से एक नवयुवक अज्ञात कारणों से गुरूवार दोपहर के पश्चात फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर लिया। लोगों के सुचना पर पहुंची चोपन पुलिस शव को पेड़

से नीचे उतार कर परिक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम यादव 22वर्ष पुत्र दशरथ यादव सलखनबार का निवासी के साथ एक कुशल मोटर साइकिल मैकेनिकल का कार्य भी करता था। चर्चाओं की मानें तो दोपहर तक दुकान पर ही देखा गया था। दोपहर के पश्चात किन्ही कारणों से खादी ग्रामोद्योग के पीछे अरहर के खेत के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी आम लोगों के जानकारी होने पर इसकी सुचना चोपन थाना प्रभारी को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal