घोरावल-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारत सरकार द्वारा संचालित मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग घोरावल के द्वारा किया गया जिसमें घोरावल क्षेत्र के स्थानीय अरुआव, बेलाही, अतरैला, करीबराव गांव में मच्छरदानी वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग घोरावल द्वारा डॉ गौरव सिंह की अध्यक्षता में मच्छरदानी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर गोपाल सिंह, वैद्य जी

जिलामहामंत्री भाजपा किसान मोर्चा व इंजीनियर प्रकाश पांडे भाजपा किसान मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि राकेश पांडेय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, मंडल अध्यक्ष दिलीप मौर्या, करीबराव ग्राम प्रधान देवेश मिश्रा,संतोष सिंह,संजय सिंह,राजकुमार,अनिल पटेल,संतोष यादव,प्रवीण यादव, की उपस्थिति में गांव की गरीब जनता में वृद्ध विकलांग विधवा एवं गरीब महिलाओं को एवं 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को मच्छरदानी वितरित की गई एवं उसके उपयोग करने के बारे में भी बताया गया। मच्छरदानी को कैसे प्रयोग करना है जिसकी जानकारी डॉक्टर गौरव सिंह के द्वारा लोगों को बताई गई व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई जिसमें भारत सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal