बुद्धजीवियों ने पंडित महिम्न शरण मिश्र को किया याद

*सोसासँ ने काब्य व विचार गोष्ठी का किया आयोजन****स्वर्गीय मिश्र की स्मृति में डॉ के एन उपाध्याय का हुआ सम्मान*सोंनभद्र। सोन साहित्य संगम के तत्वाधान में पंडित महिम्न शरण मिश्र की 23 वी पुण्यतिथि पर एक काब्य गोष्ठी/विचार गोष्ठी का आयोजन सोन साहित्य संगम के नगर स्थित कार्यालय पर दिन के 3 बजे सेआहूत किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था सोन साहित्य संगम के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने किया और संचालन सँयुक्त रूप से संजय पति तिवारी एवम संयोजक राकेश शरण मिश्र ने किया। आभार ज्ञापन इंजी0 अनिल कुमार मिश्र ने किया। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पारसनाथ मिश्र एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश तिवारी जी एवम डॉ जे एन तिवारी उपस्थित रहे। संस्था द्वारा पंडित महिम्न शरण मिश्र की स्मृति में शिक्षा, चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीययोगदान के लिए वरिष्ठ चिकित्स्क डॉ केदारनाथ उपाध्याय को अंगवस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख कवियों में मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी,सुशील राही, अमरनाथ अजेय,सरोज सिंह,शिव नारायण शिव,दीपक केशरवानी,दिवाकर द्विवेदी मेघ विजय गड़ी,राजेश द्विवेदी,राकेश शरण मिश्र ने स्वर्गीय महिम्न शरण मिश्र जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी स्मृतियो को याद किया और अपनी भाव भीनी श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए एक से बढ़कर एक काब्य पाठ करके श्रोताओ को काब्य रस में सराबोर कर दिया।
श्रोताओ में मुख्य रूप से हिमांशु मिश्र, रामेश मिश्र प्रदीप धर दीपक सिंह, नीलेश ,विकास केशरी आदि उपस्थित रहे।

Translate »