दो किलो गांजा संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

करमा/सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी )-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थों की अवैध क्रय विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 05.02.2021 को समय 05.45 बजे केकराही रेलवे क्रासिंग के पास से 02 अभियुक्तगण क्रमशः संजय सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासी ग्राम बसवा थाना करमा जिला सोनभद्र व सोनू पुत्र इन्द्रबहादुर सिंह निवासी ग्राम करकी माइनर थाना करमा जिला सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01-01 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

बरामदगी का विवरणः—
अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02 किलोग्राम नाजायज गांजा,एक अदद मोटरसाइकिल बरामद हुआ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 रवीन्द्र प्रसाद ,उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना करमा सोनभद्र, हे0का0 बृजेश यादव,का0 शशिकान्त , का0 जितेन्द्र कुमार थाना करमा सोनभद्र आदि शामिल रहे।

Translate »