सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- जनपद मुख्यालय से सटे औद्योगिक क्षेत्र चुर्क स्थित मूसही के प्रखर शिक्षाविद और कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जेएन तिवारी को उनकी शिक्षा, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर सम्मानित किया गया। मीडिया फोरम
आफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय पार्षद राजेश द्विवेदी और सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र द्वारा गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर शिक्षा, चिकित्सा और आधुनिक कृषि के क्षेत्र में सतत प्रयत्नशील रहने वाले डॉक्टर जे एन तिवारी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मानद उपाधि का प्रमाण पत्र, डायरी और लेखनी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान फोर यस पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ बृजेंद्र पांडे, राजकुमार सिंह पटेल,फोरयस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal