शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- तहसील घोरावल लेखपाल संघ कार्यकारिणी के सभी सातों पदाधिकारी चुनाव अधिकारी लेखपाल संघ सोनभद्र जिलाध्यक्ष राम आसरे, जिला मंत्री डॉ विकास यादव व तहसील रॉबर्ट्सगंज वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध सिंह की उपस्थिति
में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। लेखपाल संघ तहसील घोरावल में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी मे अध्यक्ष बृजबिहारी मौर्य, व. उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, क. उपाध्यक्ष मकबूल अहमद,मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, उपमंत्री अशोक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सरदार भगत सिंह, ऑडिटर सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। पदाधिकारी उपमंत्री ने बताया कि लेखपाल संघ प्रदेश स्तर पर एक बड़ा कर्मचारी संगठन है जो कि प्रत्येक दो वर्ष में संगठन के हित के लिए चुनाव के माध्यम से अपना पदाधिकारी चुनता है औऱ उसके नेतृत्व में अपने वर्ग के हित का ध्यान रखता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal