छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11 वीं पुण्यतिथि सपा जिला पार्टी कार्यालय पर मनाई गई

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11 वीं पुण्यतिथि जिला पार्टी कार्यालय पर मनाई गई एवं श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि छोटे लोहियाजनेश्वर मिश्र को जहां अन्याय होते दिखा विरोध में खड़े हो जाते थे उन्होंने छात्र युवा आंदोलनों का नेतृत्व किया और समाजवादी पार्टी के आंदोलनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया समाजवादी पार्टी के वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवंपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास करने का काम किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे एवं अविनाश कुशवाहा ने कहा कि जबसे प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानोंका शोषण किया जा रहा है भाजपा सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र एक ऐसे नेता थे जो हमेशा गरीबों मजदूरों नौजवानों छात्रों एवं महिलाओं की लड़ाई लड़ने का काम किया उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, निर्मल चेरो, रमेश यादव, सुनील प्रधान, महफूज आलम खान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, त्रिपुरारी गौड़, कामरान खान, सुरेश कुशवाहा, सूरज चौरसिया, अजीत मौर्य, सनी सिंह, निशांत पटेल,सचिन सिंह पटेल, राजेश यादव, मंगरु पटेल, मनोज सिंह, लल्लू भारती, गुलाब यादव, इलियास खान, चंद्र भूषण यादव के साथ अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Translate »