विधानसभा घोरावल मे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के आवाहन पर निकाली जनजागरण यात्रा

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के आवाहन पर शनिवार को जनजागरण अभियान यात्रा की शुरुआत घोरावल विधानसभा के शिवद्वार धाम मे भगवान भोलेनाथ के दर्शन व रथ पूजन के साथ शुरू होकर घोरावल नगर

मे पहुँचा। नगर मे रथयात्रा घोरावल धर्मशाला से होकर बाईपास राबर्टसगंज रोड पर समापन कर शाहगंज के लिए प्रस्थान कर गयी। शाहगंज हनुमान मंदिर रथयात्रा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे बाजार में जुलूस निकालकर गाँजे बाँजे के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान पद यात्रा मे भाजपा, विश्व हिन्दू

परिषद्, बजरंग दल के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से सम्मिलित रहें। रथयात्रा मे जिला संयोजक ओम प्रकाश दूबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण कुशवाहा, दयाशंकर पांडेय, जिला मंत्री कैलाश सिंह, राजीव कुमार, नंदलाल उमर, सूर्यमणि तिवारी, मनीषा राय, मंडल अध्यक्ष घोरावल अरूण पांडेय,सुनील चौबे मंडल अध्यक्ष शिवद्वार, राकेश उमर, संजय जायसवाल, संगम, दीपक यादव, अशोक अग्रहरि, प्रसुन, बाबूलाल, कृष्णा नंद मिश्रा, दूधनाथ दूबे, आकाश बली सिंह, राहुल पटेल, मंडल अध्यक्ष शाहगंज दिलीप मौर्य, संतोष वर्मा,मनोज केशरी, बंटी मोदनवाल, आलोक पटवा, शनि,पपलू सरकार,गोल्डेन श्रीवास्तव,सुशील सिंह,अशोक पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ चाक चौबंद रहे।

Translate »