सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने अपने आवास पर मकर सक्रांति पर्व पर कंबल वितरण और
खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने गरीबों में कम्बल वितरित किया और मौजूद सैकड़ों लोगों को जिलाध्यक्ष ने खिचड़ी खिलाकर पर्व को मनाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, पार्वती ,सुमित्रा,अनामिका के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal