सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)-संगठन सृजन अभियान के तहत आज 09जनवरी को शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा वार्ड संख्या 20 व 21 में बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर अध्यक्ष राजीव

त्रिपाठी के नेतृत्व में विकास श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय रामजी लाल श्रीवास्तव वार्ड संख्या 01 से, राजमन चौहान पुत्र स्वर्गीय संकट्ठा चौहान वार्ड संख्या 15 से धीरेंद्र कुमार पाठक पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र नाथ पाठक वार्ड संख्या 20 से,मोहम्मद हजरत पुत्र गुलाम नबी वार्ड नंबर 20 से, सूरज सोनकर पुत्र भोला वार्ड संख्या 05से शहर कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण

की। बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रेरणा से सोनभद्र शहर के काफी युवा पार्टी से जुड़ने के लिए तत्पर है जिनके लिए प्रत्येक वार्ड में संगठन सृजन अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है वार्ड में निवास करने वाले लोगों से उनके रहन-सहन संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शहर कांग्रेस कमेटी एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर काम करेगी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को जिला

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनी गुप्ता और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चतरा के अध्यक्ष निगम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी का लोगो युक्त पट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड अध्यक्ष, वार्ड उपाध्यक्ष, वार्ड महासचिव एवं वार्ड सचिव के चुनाव पर चर्चा की गयी बैठक मे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के अलावा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चतरा के अध्यक्ष निगम मिश्रा,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष प्रभारी बेगम जारफ़ा बानो महासचिव इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, प्रदीप कुमार चौबे, आशीष कुमार शुक्ला, सचिव शंकर लाल भारती, संतोष कुमार पाठक, विकास श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, राजमणि चौहान, धीरेंद्र पाठक, हजरत अली, सूरज सोनकर, श्रीमती शीला सोनकर राजमणि सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal