बीजपुर-सोनभद्र(समर जायसवाल)- स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकरीहवा तिराहे पर बुधवार को कांग्रेस के राहुल प्रियंका सेना के जिलाध्यक्ष

बी.के.मिश्रा एवं प्रदेश महासचिव राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में विशाल धरना दिया गया। कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से बताया ,वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा देश मे लागू कृषि कानून के विरोध में उसे किसानों के लिए काला कानून बताते हुए इलाके के किसानों के

साथ पदयात्रा निकाल सरकार के कृषि कानून का जबरदस्त विरोध करते हुए सैकड़ों किसानों के साथ बखरीहवा लैम्पस से 10 किलोमीटर धान गोदाम चपकी तक पैदल यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले बकरीहवा में आयोजित सभा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का भला नही बल्कि इस कानून के माध्यम से उधोगपतियों का भला करने में लगी हुई है कहा कि किसान एक महीने के अधिक समय से भीषण ठंड में दिल्ली की सड़को पर काला कानून वापस लेने के लिए

धरना दे रहे हैं, वहां ठंड से किसान मर रहे हैं लेकिन सरकार नए कृषि कानून को किसानों के लिए बेहतर बताने में लगी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी व राहुल प्रियंका सेना के जिलाध्यक्ष बी.के. मिश्रा ने भी नए कृषि कानून को डेथ कानून बताते पुरजोर विरोध किया और इसे तत्काल वापस लेने की माँग की। इस अवसर पर कांग्रेस के गोपाल भाई , ज्ञानेंद्र तिवारी , जिला महासचिव रोशन खान, संतोष दुबे , कांग्रेस के बभनी ब्लाक अध्यक्ष पंडित ज्ञानबल्लभ दुबे ,ज्ञानू महाराज ,बभनी ब्लाक उपाध्यक्ष प्रियांशु दुबे ,संगीता खरवार , मनोज पाडे़य , उपेन्दर तिवारी, रंजीत सिंह ,कृष्ण मुरारी जायसवाल, जिला महिला के पूर्व जिलाध्यक्ष संगीता देवी, प्रकाशचंद अग्रहरि सहित सैकड़ों किसान और ग्रामीण उपस्थिति रहें। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर श्यामबहादुर यादव , मयंक यादव मय फोर्स उपस्थिति रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal