भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वाँ स्थापना दिवस व विचार गोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वाँ स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं शपथ लेने के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी, स्वतन्त्रता सग्राम सेनानी परिवार के चंद्रकांत शर्मा,श्यामाकांत मिश्रा,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रमेश देव पांडेय को सम्मानित किया गया ततपश्चात यूथ कांग्रेस केनवनियुक्त प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय का कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक से ग्राम पंचायत तक किसान विरोधी बिल वापस लिए जाने मांग को लेकर पदयात्रा किया गया जहां भारी मात्रा में किसानों से संवाद कर किसान विरोधी काले कानून से अवगत कराया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड वशहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि 136 साल का कांग्रेस का शहादत एव कुर्बानियों का इतिहास रहा है देश की आज़ादी की लड़ाई से आज तक हर भारतवासी के हक और हुक़ूक़ की आवाज़ बुलंद करती आ रही है आज मौजूदा सत्ताधारी भाजपा सरकार से किसान,नौजवान,व्यापारी,मजदूर, महिलाएं, छात्र सभी परेशान है महीनों से किसान आंदोलनरत है जिसमे दो दर्जन से ज्यादे किसानों की मौत भी हो चुकी है लेकिन सरकार आज भी अपने पूंजीपति मित्रो के ही पक्ष में खड़ी है जबकी उसे अन्नदाताओं के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस नेता

राजेश द्विवेदी व ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोरोनकाल मे लाकडाउन जब पूरा देश परेशान था तब भाजपा सरकार चोरी से बिना विपक्ष व किसानों से चर्चा किए किसान विरोधी बिल ध्वनि मत से पारित करा दिया जिसका विरोध देश के अन्नदाता कर रहे है। कांग्रेस पार्टी का हर तिरँगेमन साथी किसानों के सम्मान उनकी हक और हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है जब तक यह किसान विरोधी काला कानून वापस नही हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा सत्ता के बहुमत के दम पर आम जनमानस का शोषण किसी भी हाल में बर्दास्त नही किया जाएगा। उक्त अवसर पर सदर ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय,जगदीश मिश्रा,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय,एनएसयूआई के नेशनल क्वाडीनेटर विवेक सिंह पटेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष दुबे,जितेंद्र पासवान,विनोद तिवारी,राजबली पांडु,कमलेश, ब्रिजेश तिवारी,ओझा,शालिग्राम कनौजिया, संगीता श्रीवास्तव,सुनीता तिवारी,संगीता खरवार,निगम मिश्रा,लल्लू पांडेय,गोपाल स्वरूप पाठक, आकाश वर्मा,अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी हाजी ओकास अंसारी,जिला प्रभारी हिफाज़त अली अंसारी, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आरिफ खान,सूरज वर्मा,बृहस्पति भर्ती,राजेन्द्र भारती, विशिष्ठ चौबे,राजबली पांडेय,स्वतन्त्र साहनी,आशीष चौबे,प्रमोद पांडेय दीपू,श्रीकांत मिश्रा समेत सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Translate »